1N
अटल भूजल योजना

संस्था जनकल्याण परिषद द्वारा जनपद हमीरपुर में विकासखंड सुमेरपुर व मौदहा में विगत वर्ष 2020 से वर्तमान समय में भी संचालन किया जा रहा है जिसके मुख्य घटक निम्नवत है

2N
वृद्धाश्रम

जनकल्याण परिषद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को सम्मान, देखभाल और सुरक्षा प्रदान करती है, ताकि वे सुखी और स्वास्थ जीवन जी सकें।

3N
बालिका इण्टर कॉलेज

संस्था जनकल्याण परिषद द्वारा जनपद फतेहपुर के विकास खण्ड विजयीपुर की ग्राम पंचायत भखरना में वर्ष 2019 से संचालित बालिका इंटर कॉलेज, ग्रामीण बालिकाओं को सुरक्षित व संस्कारयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।

4N
जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक जनहितकारी योजना है, जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण घर में नल के माध्यम से नियमित और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

5N
परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार सड़क सुरक्षा अभियान

परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार के सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जनकल्याण परिषद द्वारा जनपद कानपुर नगर में वर्ष 2019 से सतत कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

6N
मिड डे मील योजना

मध्यान्ह भोजन योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराना है| जनकल्याण परिषद द्वारा विभिन्न जनपदों में इस योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया गया है।

7N
प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन आपूर्ति

जनकल्याण परिषद प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन आपूर्ति के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर और कौशलयुक्त बनाती है। यह पहल रोजगार के नए मार्ग खोलने के साथ-साथ सामाजिक उत्थान में भी सहायक है।

9
संस्था का परिचय

जनकल्याण परिषद एक सामाजिक संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण को सुनिश्चित करना है।

9 n
प्रोफ़ाइल, कार्यादेश और अनुभव प्रमाण पत्र

इस अनुभाग में जनकल्याण परिषद की कार्यप्रणाली, विभिन्न परियोजनाओं के कार्यादेश और संस्था द्वारा प्राप्त अनुभव प्रमाण पत्रों का विवरण प्रस्तुत किया गया है। यह संस्था की कार्यक्षमता और समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

10
इतिहास वृत्तांत

जनकल्याण परिषद की स्थापना समाज सेवा और जनहित के उद्देश्य से हुई थी। समय के साथ संस्था ने अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ और अनुभव अर्जित किए हैं, जो इसके गौरवमयी इतिहास को दर्शाते हैं।

जन कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश

जनकल्याण परिषद समाज के हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए समर्पित एक संस्थान है। हमारा उद्देश्य सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करके हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाना है। हम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करने, जागरूकता फैलाने और लोगों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जनकल्याण परिषद के साथ जुड़कर आप भी समाज की बेहतरी में योगदान दे सकते हैं और एक मजबूत, समृद्ध और खुशहाल समाज का निर्माण कर सकते हैं।

शिक्षा
स्वास्थ्य
कृषि

जनकल्याण परिषद का उद्देश्य​

जनकल्याण परिषद एक सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, जल संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में काम करती है। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचाना है। परिषद के नेतृत्व में विभिन्न प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम और कल्याणकारी गतिविधियाँ चलाई जाती हैं, ताकि समाज के कमजोर वर्ग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सशक्तिकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सके और हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित कर एक समृद्ध, जागरूक और सक्षम समाज का निर्माण किया जा सके।

हमारे स्वयंसेवक

मो० अनवर (साहिल)
सूरज कुमार
रतन राठौर
उमाकांत दुबे
आलोक राठौर
राजीव वर्मा
किरन राय
निशा सिंह
ठाकुर शालिनी सिंह
आयुषी सिंह
पूनम यंग
पवन यादव

सशक्त समाज की ओर हमारा योगदान

जनपद
0 +
विकास खण्ड
0 +
शहरी क्षेत्र
0 +
ग्राम पंचायत
0 +