जनकल्याण परिषद बालिका इंटर कॉलेज

जनकल्याण परिषद बालिका इंटर कॉलेज में आपका हार्दिक स्वागत है

विधालय का संक्षिप्त परिचय

जन सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के उद्देश्य से, इस संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर, तहसील खागा, विकासखंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत भखरना में “जन कल्याण परिषद बालिका इंटर कॉलेज” की स्थापना संस्था के अध्यक्ष अमर सिंह राठौर के द्वारा वर्ष 2019 मे की गई।

यह विद्यालय विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा प्राप्त हो सके। इस विद्यालय मे निर्धन बालक बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की जाती है ।

शैक्षणिक जानकारी

जनकल्याण परिषद बालिका इंटर कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

100% परिणाम सफलता (2020-2025)

वर्ष 2020 से 2025 तक कोई भी छात्र या छात्रा परीक्षा में असफल नहीं हुए।

कक्षा 1 से 12 तक की शिक्षा व्यवस्था

विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं संचालित की जाती हैं।

नियमित अभिभावक बैठक

प्रधानाचार्या द्वारा प्रत्येक माह अभिभावकों के साथ संवाद हेतु बैठक आयोजित की जाती है।

आवासीय छात्राओं हेतु वाहन सुविधा

छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं के लिए लाने-लेजाने हेतु सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध है।

खेल एवं मनोरंजन के साधन

विद्यालय में छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री, झूले और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विशिष्ट संकाय कक्षाएं

कला संकाय एवं विज्ञान संकाय के लिए अलग-अलग कक्षाएं उपलब्ध हैं।

बालिकाओं के लिए विशेष शिक्षा

संगीत, कला, कंप्यूटर एवं व्यावसायिक शिक्षा विशेष रूप से बालिकाओं हेतु प्रदान की जाती है।

राष्ट्रीय पर्वों का भव्य आयोजन

15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर और 14 नवंबर को विद्यालय में उत्सवपूर्वक समारोह आयोजित किए जाते हैं।