प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन आपूर्ति
संस्था जन कल्याण परिषद ने सन 1991-92 से लेकर वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिए हैं जैसे नगरीय विकास अभिकरण डूडा, भारत सरकार नोरार्ड योजना, महिला इंब्राइडरी प्रशिक्षण, किशोरी सशक्तिकरण प्रशिक्षण, महिला कल्याण निगम के द्वारा महिला रोजगार परक प्रशिक्षण योजना, महिलाओं को प्रशिक्षण व स्वावलंबन, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण, भारत सरकार जल जीवन मिशन KRC प्रशिक्षण, अल्पसंख्यक मंत्रालय के नई रोशनी आदि प्रशिक्षण कर लाभार्थियों को स्वरोजगार व स्वावलंबी बनाने का कार्य किया है इसके अतिरिक्त प्रदेश के कई जनपदों मे विभिन्न विभागों मे लोगों को प्रशिक्षण देकर मानव संसाधन आपूर्ति की है जिसका विवरण निम्नवत है कुछ चित्र भी प्रदर्शित है l
महिलाओं को मिला घरेलू उत्पादों से आत्मनिर्भर बनने का अवसर
संस्था जन कल्याण परिषद द्वारा महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु फल संरक्षण व आचार का प्रशिक्षण दिया गया जिससे महिलाएं स्वरोजगार अपना सके और अपने घरों में बना कर बाजार में बेच सके। यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दिया गया जिससे महिलाओं ने प्रशिक्षण पा कर स्वरोजगार को अपनाया।
कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
संस्था जन कल्याण परिषद द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश के अंतर्गत सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया जिससे किशोरियाँ अपने पैरों पर खड़ी हो सके और रोजगार पा सके।
गोंडा व कानपुर देहात में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण
संस्था जन कल्याण परिषद के द्वारा महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु डिब्बा निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया जिससे महिलाएं स्वरोजगार अपना सके और डिब्बों को बना के निकट बाजार में बेच सके इसके अतिरिक्त भी अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण दिए गए यह प्रशिक्षण जनपद गोंडा व जनपद कानपुर देहात में दिया गया।
फतेहपुर में बैचवार आवासीय प्रशिक्षण से सशक्त हुईं कार्यकत्रियाँ
संस्था जन कल्याण परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर में महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार योजना के अंतर्गत जनपद फतेहपुर में कार्यरत कार्यकत्रियों को आवासीय प्रशिक्षण बैच बाइ बैच दिए गए और उनको प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गए । जिससे की वह सरकार व ग्रामीण जनता के बीच उत्तम कार्य कर सके।

