मिड डे मील योजना

जन कल्याण परिषद

(मिड-डे-मील) मध्यान्ह भोजन योजना

संस्था द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग उ०प्र० की सर्व शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत मिड डे मील (मध्यान्ह भोजन योजना) को संस्था जन कल्याण परिषद ने विकास खंड जलालाबाद, नगर पंचायत सिकन्दरपुर, जनपद कन्नौज, विकास खंड शिवराजपुर, नगर पंचायत बिठूर और जनपद कानपुर में योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जिससे प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं को गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। पौष्टिक आहार न मिलने से बच्चों में एनीमिया, रिकेट्स, घेंघा रोग और  वजन कम होने जैसी बीमारियाँ हो जाती है। छात्र छात्राओं को पौष्टिक आहार मिलने से वह सभी तरह से स्वस्थ हुए और शारीरिक विकास के साथ उनका उत्थान हुआ। इस तरह वर्ष 2011-12 से वर्ष 2012-13 तक इस योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।