स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना

संस्था जन कल्याण परिषद द्वारा स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 1998-99 से 2008-09 तक जनपद कन्नौज के विकास खण्ड कन्नौज व जनपद फर्रुखाबाद के विकास खण्ड शमशाबाद जनपद हरदोई के विकास खंड  बिलग्राम एवं हरपालपुर जनपद गोण्डा के विकास खण्ड कर्नलगंज, कटरा, मुजेहना , पड़री कृपालपुर  के बीपीएल ग्रामीण समुदाय महिलाओ कृषको की बेरोजगारी दूर करने हेतु उनके जीवन के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के समूहों का गठन किया गया तथा महिला स्वयं सहायता समूह महिला पुरुष स्वयं सहायता समूह लघु सिंचाई स्वयं सहाय समूह गठन कर 70 प्रतिशत से अधिक समूहों को वित्तपोषित कराकर ग्रामीण स्तर पर समूह उधोगों की स्थापना की गयी एक तरह से ये समूह गरीबों का  अपना बैंक बने आपस में ही समूहो की धनराशि से  ऋण प्राप्त किए गए तथा प्राप्त ब्याज को आपस में वितरण किया गया इस तरह से ग्रामीण समुदाय जनता को महाजन व अन्य ब्याज देने वाले धनराशियों  के उत्पीड़न से मुक्ति प्राप्त हुई इस तरह तीनो जनपद में 450 से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कर संचालन किया गया ।