कार्यालय


चिकित्सा सुविधा
वृद्धाश्रम में योगा कार्यक्रम
वृद्धाश्रम गौतमबुद्धनगर में वृद्धजनों के अच्छे स्वास्थ व निरोग काया तथा दीर्घायु हेतु प्रात: योगासन का अभ्यास कुशल योगाचार्यों से कराया जाता है। जिसमे शीर्षासन, भुजंगासन, पदमा सन, सूर्य नमस्कार कपालभाति, अनुलोम विलोम तथा भ्रामरी आदि प्राणायाम प्रमुख है।


वृद्धाश्रम में दूध वितरण
जनकल्याण परिषद द्वारा संचालित वृद्धाश्रम गौतमबुद्धनगर में वृद्धजनों को भोजन के 3 घंटे बाद मीठा दूध वितरण किया जाता है तथा जो शुगर के मरीज है उन्हे सादा दूध दिया जाता है जिससे उनका स्वास्थ अच्छा रहे ।
मनोरंजन
आश्रम में वृद्धजनों के मनोरंजन तथा समय व्यतित करने हेतु कैरमबोर्ड, लूडो, ताश व धर्मग्रन्थों की पुस्तकों के साथ-२ टेलीविजन की व्यव्स्था मनोरंजन कक्ष में की गयी है। इसके साथ ही मनोरजन कक्ष में सुबह शाम आरती व भजन भी कराया जाता है वृद्धजनों के द्वारा ढोलक, हारमोनियम के साथ भजन कीर्तन किये जाते है, इसके अतिरिक्त माह में दो बार सुन्दरकांड अथवा अखण्ड पाठ तथा गीता पाठ भी कराया जाता है।


वृद्धजनों की देखभाल
आश्रम में वृद्धजनों की निशुल्क हेयर कटिंग , सेविंग तथा बालों हेतु डाई आदि की व्यवस्था की जाती है। इसके अतिरिक्त वृद्धजनों के कपड़े, बिस्तर हेतु चादरों की धुलाई नियमित रूप से देखभाल कार्यकर्ताओ द्वारा की जाती है, तथा वृद्धजनों के स्नान व दैनिक उपयोग के लिए मंजन, टूथपेस्ट, साबुन तेल कंघी शीशा आदि उपलब्ध कराया जाता है।
चिकित्सा सुविधा
वृद्धजनों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु आश्रम में नियमित रूप से बी पी , सुगर व अन्य बीमारी के परीक्षण हेतु कुशल नर्स द्वारा प्रतिदिन देखभाल की जाती है । किसी वृद्ध के गंभीर रूप से बीमार होने पर एम्ब्युलेन्स अथवा संस्था के निजी कार द्वारा अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जाता है। इसमें जो राशि व्यय होती ही उसके 200/- सरकार द्वारा अनुदानित है इसके अलावा संस्था निजी स्रोतों से वृद्धजनों की सेवा मे व्यय करती है ।


साफ सफाई व्यवस्था
आश्रम में वृद्धजनों के प्रत्येक आवासीय कक्ष एवं संगीत कक्ष, मीटिंग कक्ष , कार्यालय अनुभाग , शौचालय तथा भोजन कक्ष तथा किचेन में प्रतिदिन सफाई करने के बाद फ़िनायल का पोछा लगाया जाता है जिससे किसी प्रकार के कोई किटाणु ना पैदा हो सके तथा बीमारी न हो सके।
आश्रम में मच्छर / मक्खियों का निस्तारण
आश्रम के अंदर मक्खियों मच्छरों से बचाव हेतु नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर फॉगिंग मशीन चलाकर आश्रम को मच्छरों मक्खियों से निजात दिलाई जाती है इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार कई स्थानों पर इन्सेक्ट किलर मशीन भी लगाई गई है तथा प्रत्येक कमरे में मार्टिन भी वितरण करने के साथ-साथ मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई गई है ।




भोजन
वृद्धजनों के लिए आश्रम में तय किए गए मीनू के आधार पर पौष्टिक गुणवत्ता युक्त भोजन तथा सुबह का नाश्ता चाय नमकीन बिस्कुट के साथ दिया जाता है आवश्यकतानुसार वृद्धजनों कि मांग पर मीनू में परिवर्तन भी, किसी भी दिन किया जाता है किसी बीमार वृद्ध के लिए पृथक से भोजन की व्यवस्था कराई जाती है।
वस्त्र वितरण
वृद्धा आश्रम में निवासरत वृद्ध जनों के लिए मौसम के अनुसार वस्त्र वितरण किए जाते हैं जैसे कि सर्दियों में वृद्धजनों के लिए ऊनी स्वेटर जैकेट इनर और जूते एवं शॉल की व्यवस्था की जाती है| गर्मियों में वृद्ध जनों को धोती कुर्ता इत्यादि दिया जाता है।






